BSSS Logo
THE BHOPAL SCHOOL OF SOCIAL SCIENCES (AUTONOMOUS)
Accredited with A+ Grade by NAAC in 4th Cycle
Affiliated to Barkatullah University, Bhopal
Menu

BSSS में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया

21 फरवरी को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर बीएसएसएस के तत्वावधान में इंटरनेशनल दिवस के सहयोग से एक विशेष रेडियो कार्यक्रम 21 फरवरी को प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन मानविकी विभाग, शिक्षा विभाग एवं हिंदी समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी-अपनी मातृभाषाओं में गीत प्रस्तुत किए तथा भावपूर्ण कविताओं का वाचन किया। विभिन्न भाषाओं की प्रस्तुतियों ने भारत की बहुभाषी संस्कृति और समृद्ध परंपरा को सुंदर रूप में अभिव्यक्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संदेश में कहा कि मातृभाषा का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है, क्योंकि यह वही भाषा है जो हमें हमारे प्रथम गुरु अर्थात मां से प्राप्त होती है।

कार्यक्रम की आयोजक डॉ. गौसिया परवीन ने कहा कि मातृभाषा हमारी पहचान, संस्कार और सांस्कृतिक विरासत की आधारशिला है।


News Posts - September, 2026

07 SEP
BSSS Equal Opportunity Cell Organises Session on Inclusion, Bias and Equal Opportunity
05 SEP
BSSS Organises Faculty Enrichment Programme on Happiness and Learning
05 SEP
MY Bharat VBYLD Young Professionals Roundtable Organized at BSSS
03 SEP
BSSS Felicitations Ceremony 2026–27: Celebrating Excellence and Achievements
01 SEP
BSSS Investiture Ceremony 2026: Student Leaders Take Oath